हिंडनबर्ग रिपोर्ट में नाम आने के बाद विवादों में SEBI प्रमुख माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच, अदानी घोटाले से जुड़े ऑफशोर फंड में हिस्सेदारी का आरोप
हाल ही में अमेरिका स्थित शॉर्ट-सेलर कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने एक रिपोर्ट जारी कर भारतीय बाजार नियामक, सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) की अध्यक्ष माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
