53 वर्षों बाद दो दिवसीय रथ यात्रा के लिए पुरी तैयार: राष्ट्रपति मुर्मू होंगी शामिल

समुद्र तटीय तीर्थ नगरी “पुरी” 53 वर्षों के बाद भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा उत्सव को दो दिवसीय आयोजन के रूप में मनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 7 जुलाई से शुरू होने वाली इस यात्रा को इस बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी देखने आ रही हैं। राज्य सरकार ने उनके दौरे के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं।