नासिक के भद्रकाली इलाके में सांप्रदायिक तनाव: सकल हिंदू मोर्चा के दौरान पथराव और लाठीचार्ज, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
महाराष्ट्र के नासिक के भद्रकाली इलाके में गुरुवार को सकल हिंदू मोर्चा के दौरान माहौल अचानक बिगड़ गया। मोर्चे के दौरान दो समूहों के बीच झड़प हो गई, जो देखते ही देखते उग्र हो गई और दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ।
