आतिशी बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा मंजूर

आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने शनिवार, 21 सितंबर 2024 को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक दिन पहले उन्हें दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए नियुक्त किया था। इस मौके पर पांच नए कैबिनेट मंत्रियों — गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और पहली बार विधायक बने मुकेश अहलावत ने भी शपथ ली। उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने सभी को शपथ दिलाई।

स्वाति मालीवाल का विवादित बयान: आतिशी (Atishi) को अफजल प्रेमी बताकर दिया इस्तीफे का सुझाव

आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी की नियुक्ति पर विवादास्पद टिप्पणी की है।