प्रतीकात्मक चित्र
Odisha News -उड़ीसा में 43 वर्षीय बिरांची नारायण नाथ को 15 महिलाओं से शादी कर उनकी अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। नाथ ने रेलवे अधिकारी, आयकर अधिकारी और सीमा शुल्क अधिकारी जैसी विभिन्न पहचान बनाकर महिलाओं को धोखा (fraud) दिया। उसने विभिन्न राज्यों की महिलाओं, खासकर तलाकशुदा और विधवाओं को अपना निशाना बनाया। नाथ ने शादी के प्रस्ताव देने के लिए कई फर्जी प्रोफाइल matrimonial वेबसाइट्स पर बनाए थे।
कटक की महिला ने खोली पोल- Odisha Crime
इस मामले का खुलासा तब हुआ जब कटक की एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। महिला का पति 2022 में एक सड़क दुर्घटना में मारा गया था और 2023 में दूसरी शादी के लिए वह Nath के संपर्क में आई। इस दौरान नाथ ने खुद को रेलवे टीटीई के रूप में प्रस्तुत किया और अपना नाम प्रवीण श्रीवास्तव बताया। उसने पीड़िता को भावनात्मक रूप से फंसाया और वीडियो कॉल्स के दौरान उसकी नग्न वीडियो रिकॉर्ड की। बाद में इन वीडियो का इस्तेमाल कर नाथ ने महिला का यौन और आर्थिक शोषण (Blackmail) किया, जिससे उसने लगभग 5 लाख रुपये और 32 ग्राम सोना वसूला।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि नाथ ने सिर्फ एक महिला ही नहीं बल्कि देशभर में कई महिलाओं के साथ यही धोखाधड़ी की। वह अपनी पहचान बदलकर महिलाओं को फंसाता और उनसे शादी करता। कई राज्यों में उसकी इस प्रकार की धोखाधड़ी के मामले पाए गए हैं। उसकी फोन रिकॉर्ड्स से पता चला कि कम से कम 15 महिलाएं उसके जाल में फंसीं।
पुलिस की कार्रवाई- Odisha Police Action
पुलिस ने महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए नाथ को गिरफ्तार किया है। इस घटना से समाज में वैवाहिक वेबसाइट्स और ऑनलाइन संबंधों पर गहरा सवाल खड़ा हो गया है।
यह घटना समाज में फैली ऑनलाइन धोखाधड़ी की गंभीरता को उजागर करती है, जहां फर्जी पहचान के जरिए लोग भावनात्मक और आर्थिक रूप से शोषित हो रहे हैं। इस मामले ने लोगों को ऑनलाइन संबंध बनाने में सतर्क रहने की सख्त जरूरत को रेखांकित किया है।