JEE Advance प्रवेश पत्र 2024 का लिंक जारी

-

JEE Advance प्रवेश पत्र 2024: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT Madras) ने आज शुक्रवार, 17 मई 2024 को सुबह 10 बजे परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट – jeeadv.ac.in पर JEE Advanced प्रवेश पत्र 2024 का लिंक जारी किया है। JEE Advanced 2024 प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का लिंक रविवार, 26 मई 2024 दोपहर 2:30 बजे तक सक्रिय रहेगा। IIT Madras, JEE Advanced 2024 परीक्षा का आयोजन रविवार, 26 मई 2024 को करेगा। JEE Advance 2024 की पेपर 1 परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और JEE Advanced पेपर 2 परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

JEE Advanced प्रवेश पत्र 2024: कब और कहाँ डाउनलोड करें? JEE Advanced प्रवेश पत्र को आधिकारिक वेबसाइट – jeeadv.ac.in से डाउनलोड किया जा सकता है। उम्मीदवार 17 मई से 26 मई तक JEE Adv 2024 प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। JEE Advanced 2024 प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का सीधा लिंक उम्मीदवारों की संदर्भ के लिए नीचे दिया गया है।

https://jeeadv.ac.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *