बीएचयू अस्पताल: बच्चों के इलाज में मिलेगी बड़ी राहत, बाल सर्जरी विभाग में नई सुविधाओं का शुभारंभ; एनआईसीयू का उद्घाटन

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के आई एम एस अस्पताल के बाल सर्जरी विभाग में बच्चों के इलाज के लिए नई सुविधाओं का उद्घाटन किया गया है, जिससे इलाज की राह और भी आसान हो जाएगी।

बीएचयू के इंटरनेशनल हॉस्टल में शॉर्ट सर्किट से हड़कंप: छात्राओं का वीसी आवास के बाहर धरना, सुरक्षा की मांग

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के इंटरनेशनल हॉस्टल में शॉर्ट सर्किट की घटना ने छात्राओं के बीच भय का माहौल पैदा कर दिया है।

वक्फ संशोधन बिल का मुस्लिम जमात ने किया समर्थन, मुसलमानों की आर्थिक स्थिति में सुधार की उम्मीद

केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित वक्फ संशोधन बिल को सुन्नी सूफी बरेलवी मुसलमानों के संगठन -मुस्लिम जमात ने खुले दिल से समर्थन देने का निर्णय लिया है।

फर्जी दस्तावेजों के सहारे शिक्षक की नौकरी: जेल में बंद आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

यह मामला तब सामने आया जब जामो ब्लॉक के खंड शिक्षाधिकारी राज नारायण पाठक ने 23 जून 2022 को हरवेश कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया।

फर्जी प्रमाणपत्र से नौकरी: इंटर कॉलेज के प्रवक्ता पर दर्ज हुआ केस, डीआईओएस की जांच में आरोप सही पाए गए

इस मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) रविशंकर की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

चौरासी बाबा आश्रम की 500 करोड़ की संपत्ति को लेकर विवाद, ग्रामीणों का भाजपा नेता और अधिकारियों पर आरोप

धवार को नए ट्रस्ट के गठन के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। जानकारी मिली कि नए ट्रस्ट में एक भाजपा नेता, कुछ अन्य लोगों के साथ तहसीलदार को रिसीवर और पुलिस क्षेत्राधिकारी को पदेन सदस्य बनाया गया है। इस पर ग्रामीणों ने बाबा की मानसिक स्थिति ठीक न होने का हवाला देकर आश्रम की संपत्ति हड़पने की साजिश का आरोप लगाया।

सांसद संजय सिंह और पूर्व विधायक अनूप संडा की अपील खारिज: सड़क जाम मामले में तीन माह की सजा बरकरार, समर्पण के लिए मांगा समय

सजा की अपील खारिज होने के बाद 6 अगस्त को एडीजे ने मजिस्ट्रेट कोर्ट की सजा को बरकरार रखते हुए दोषियों को 9 अगस्त तक अदालत में समर्पण करने का आदेश दिया। शुक्रवार को आप सांसद संजय सिंह और सपा के पूर्व विधायक अनूप संडा ने समर्पण के लिए अतिरिक्त समय की मांग की।

फर्जी लेटरपैड से 42 लाख की धोखाधड़ी: रेलवे ठेकेदार के खाते से बड़े घोटाले का पर्दाफाश, चार के खिलाफ केस दर्ज

सुल्तानपुर में एक बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहां फर्जी लेटरपैड का इस्तेमाल करके रेलवे ठेकेदार की फर्म के बैंक खाते को दूसरे बैंक में स्थानांतरित कर 42 लाख रुपये की हेराफेरी की गई।

नागपंचमी के त्यौहार पर दर्दनाक हादसा : सुल्तानपुर के जटौली गांव में तालाब में डूबे दो मासूम भाई, पूरे गांव में शोक की लहर

महिलाओं की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मदद के लिए पहुंचे और उन्होंने जल्द से जल्द दोनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। दोनों को फौरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कादीपुर ले जाया गया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बांग्लादेश में चल रहे हिंसा के बीच बीएचयू का महत्वपूर्ण फैसला: बांग्लादेशी छात्रों को हॉस्टल में रहने की अनुमति

विश्वविद्यालय ने परिसर में रहने वाले बांग्लादेशी छात्रों को तब तक हॉस्टल में रहने की अनुमति दी है, जब तक कि बांग्लादेश में स्थिति सामान्य नहीं हो जाती।