बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, करीब 100 लोगों की मौत : भारत ने जारी की यात्रा सलाह

प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग प्रधानमंत्री शेख हसीना का इस्तीफा है। पिछले महीने से शुरू हुए ये प्रदर्शन छात्रों द्वारा सरकारी नौकरियों के लिए कोटा प्रणाली को समाप्त करने की मांग के साथ शुरू हुए थे। ये प्रदर्शन जल्दी ही हिंसक हो गए, जिसमें 200 से अधिक लोग मारे गए थे।

बिहार के वैशाली में कांवरियों की डीजे से टकराई बिजली की तार, आठ की दर्दनाक मौत

एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि औद्योगिक थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के कांवरिये एक डीजे सेटअप लेकर चल रहे थे। डीजे की ऊंचाई बहुत अधिक थी और यह एक बिजली की तार से टकरा गया। इसके परिणामस्वरूप आठ लोगों की बिजली के झटके से मौत हो गई और कुछ अन्य घायल हो गए।

अभिषेक और ऐश्वर्या के तलाक की अफवाहों के बीच नव्या नवेली नंदा और ‘गली बॉय’ फेम सिद्धांत चतुर्वेदी ने ब्रेकअप किया

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, अभिषेक बच्चन की भतीजी नव्या नवेली नंदा और ‘गली बॉय’ फेम सिद्धांत चतुर्वेदी ने आपसी सहमति से अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया है। हालांकि दोनों ने कहा है कि वे दोस्त बने रहेंगे और उनके बीच कोई कड़वाहट नहीं है

पुणे में भारी बारिश और खड़कवासला बांध के पानी को छोड़ने से से बाढ़, राहत कार्यों में जुटी सेना

पुणे क्षेत्र के खड़कवासला, मुल्शी, पावना और अन्य बांधों ने पानी छोड़ना शुरू कर दिया है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई है।

वक्फ एक्ट में बड़े बदलाव की तैयारी में केंद्र, वक्फ बोर्ड की शक्तियों पर लगेगी लगाम

केंद्र सरकार वक्फ एक्ट में बड़े पैमाने पर संशोधन करने की तैयारी में है। सूत्रों के अनुसार सरकार ने वक्फ बोर्ड की शक्तियों को सीमित करने के लिए 40 संशोधनों को मंजूरी दी है। ये संशोधन वक्फ बोर्ड की उस अधिकारिता को सीमित करेंगे जिसके तहत वे किसी भी संपत्ति को “वक्फ संपत्ति” घोषित कर सकते हैं।

अयोध्या बलात्कार मामले में सपा और भाजपा के बीच जुबानी जंग, शिवपाल यादव ने डिप्टी सीएम के नार्को टेस्ट की मांग की

अयोध्या बलात्कार मामले में राजनीतिक घमासान और तीखा हो गया है। अखिलेश यादव की पार्टी ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का नार्को टेस्ट कराने की मांग की है।

ताजमहल में गंगाजल चढ़ाने पर दो लोग गिरफ्तार, वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित ताजमहल में गंगाजल चढ़ाने के आरोप में अखिल भारत हिंदू महासभा से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

झारखंड विधानसभा चुनावों के पहले हिमंत बिस्वा सरमा का जेएमएम सरकार पर जोरदार हमला – जनसांख्यिकी में तेजी से बदलाव, घुसपैठ पर चुप

झारखंड की जनसांख्यिकी में हो रहे तेजी से बदलाव पर चिंता जताते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार पर “घुसपैठ” के मुद्दे पर “मौन” रहने का आरोप लगाया है।

मणिपुर के जिरीबाम में फिर भड़की हिंसा, सामान्य स्थिति बहाल करने के एक दिन बाद ही आगजनी और फायरिंग

मणिपुर के जिरीबाम जिले में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए हुए समझौते के मात्र 24 घंटे बाद ही ताजा हिंसा भड़क उठी है। अधिकारियों के अनुसार- “शुक्रवार रात को लालपानी गांव में सशस्त्र लोगों ने एक वीरान घर में आग लगा दी।”

भारत फ़ूड सरप्लस देश, वैश्विक खाद्य सुरक्षा के समाधान प्रदान करने पर काम कर रहा है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 अगस्त को कहा कि भारत एक फ़ूड सरप्लस देश बन गया है और वैश्विक खाद्य और पोषण सुरक्षा के लिए समाधान प्रदान करने पर काम कर रहा है।