अयोध्या में लाइट चोरी विवाद: 3,800 बांस की लाइटें और 36 गोबो प्रोजेक्टर गायब, प्रशासन जांच में जुटा

अयोध्या के राम पथ और भक्ति पथ से करीब 3800 बांस की लाइटें और 36 ‘गोबो प्रोजेक्टर’ लाइटों के गायब होने का मामला सामने आया है। इस आरोप के बाद शहर में हड़कंप मच गया है।

विनेश फोगाट की ओलंपिक अयोग्यता पर अपील खारिज, भारतीय खेल जगत में निराशा

भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को ओलंपिक खेलों में अयोग्य घोषित किए जाने के खिलाफ दायर की गई अपील को कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (CAS) के एड-हॉक डिवीजन ने खारिज कर दिया है।

सुलतानपुर लोकसभा चुनाव याचिका: हाईकोर्ट ने मेनका गांधी की याचिका खारिज की

हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने सुलतानपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व सांसद मेनका गांधी द्वारा दायर याचिका को खारिज कर दिया है।

रक्षाबंधन पर योगी सरकार की सौगात: यूपी की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा

सुलतानपुर के डिपो में बसों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। डिपो के स्टेशन इंचार्ज नान्हूूराम सरोज ने बताया कि इस पर्व के अवसर पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था नहीं की जाएगी, लेकिन चालकों और परिचालकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी महिला से सफर के दौरान किराया नहीं लिया जाएगा।

विजेथुआ महावीरन धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब: नागपंचमी के बाद बड़का मंगल मेला धूमधाम से मनाया गया

पूर्वांचल के ऐतिहासिक और पौराणिक स्थल विजेथुआ महावीरन धाम में मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

23 साल पुराने केस में संजय सिंह और अनूप संडा को राहत नहीं, गिरफ्तारी वारंट जारी

बिजली-पानी की समस्या को लेकर 23 साल पहले हुए धरना प्रदर्शन और रोड जाम के मामले में दोषी पाए गए आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता व पूर्व विधायक अनूप संडा समेत पांच लोगों के खिलाफ एमपी-एमएलए कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन: यूपी और मुंबई के बीच यात्रा में नयी सौगात, कम समय में अधिक आराम

उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों—आगरा, अलीगढ़, बरेली और झांसी से मुंबई के बीच यात्रा का अनुभव अब और भी सुविधाजनक और तेज़ होने जा रहा है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, जो इन शहरों को मुंबई से जोड़ेगी, जल्द ही शुरू होने वाली है।

उत्तर प्रदेश में “दो लड़कों” की बढ़ती ताकत से अपराधियों का हौसला बढ़ा: भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल-अखिलेश पर साधा निशाना

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला।

जौनपुर शहर क्षेत्र में ऑटोमेटिक ट्रैफिक सिग्नल लगाने की योजना अधर में, बजट और एजेंसी चयन में देरी

जौनपुर शहर में यातायात को सुगम बनाने के लिए 11 तिराहों और चौराहों पर ऑटोमेटिक ट्रैफिक सिग्नल लगाने की योजना अधर में लटकी हुई है।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के छात्रावास में खराब खाने पर छात्रों का प्रदर्शन,मेस में घटिया भोजन से परेशान छात्र

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में सोमवार को छात्रावास के छात्रों ने मेस की खराब गुणवत्ता वाले खाने के खिलाफ कुलपति कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।