Image credit-x.com/UIDAI
यदि आपका आधार कार्ड 10 साल से पुराना है और इस दौरान अपडेट नहीं किया गया है तो इसे फिर से मान्य करने के लिए पहचान और पते का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। आधार कार्ड को अपडेट करने की अंतिम तिथि (Aadhaar revalidation last date) 14 सितंबर निर्धारित की गई है। इसके बाद आधार में बदलाव करने के लिए ₹50 का जुर्माना (Penalty for Aadhaar update) लगाया जाएगा।
आधार अपडेट करने की प्रक्रिया-UIDAI online update
आधार अपडेट करने की ऑनलाइन प्रक्रिया बेहद सरल है। इसके लिए आपको https://myaadhaar.uidai.gov.in पर जाकर अपने आधार नंबर और पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आए हुए OTP से लॉगिन करना होगा। इसके बाद आपको अपने प्रोफ़ाइल में दिखाए गए विवरणों की पुष्टि करनी होगी। अगर कोई जानकारी सही नहीं है, तो आप दस्तावेज़ जमा करके इसे अपडेट कर सकते हैं। दस्तावेज़ JPEG, PNG या PDF प्रारूप में 2 MB से कम आकार के होने चाहिए।
आधार कार्ड विवाद: ममता बनर्जी का आरोप
2024 के लोकसभा चुनावों से पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि बर्दवान, बीरभूम और उत्तरी बंगाल में 50 से अधिक लोगों के आधार कार्ड को “डिलिंक” कर दिया गया है। हालांकि UIDAI ने इस आरोप का खंडन किया और कहा कि कोई आधार नंबर रद्द नहीं किए गए हैं। UIDAI ने आधार डेटाबेस की सत्यता बनाए रखने और शिकायतों को सुलझाने की प्रतिबद्धता जताई।